बीजापुर

नक्सलवाद पर केंद्र व राज्य सरकार के साझा समन्वय से सिकुड़ा नक्सलियों का दायरा-नित्यानंद
05-May-2022 3:51 PM
नक्सलवाद पर केंद्र व राज्य सरकार के साझा समन्वय से सिकुड़ा नक्सलियों का दायरा-नित्यानंद

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री दो दिनी प्रवास पर बीजापुर पहुंचे, गौठान में हुए कार्यों को सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर,  5 मई।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय दो दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे हंै। दोपहर बीजापुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सबसे पहले ईटपाल गौठान का निरीक्षण किया।  गौठान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है उसे देख कर पूरी जानकारी ली तथा गौठान में हुये कार्यों पर प्रशंसा भी की है।

 जिला कार्यालय में जिला के समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की जानकारी ली। दो घंटे चली विभागीय समीक्षा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने प्रशासन के कार्यों का बारिकी से ब्यौरा लिया है। अधिकारियों से कहा कि शासन योजना का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। 

शाम को पत्रवार्ता में केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  सरकार बेहतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर आंकाक्षी जिलों के विकास को देखने आये हैं। बीजापुर में गौठान, केंद्रीय विद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्र तथा अन्य निर्माण कार्य को देखा तो लगा कि यहां काम हो रहा है। लेकिन कुछ कमियां हैं, जिसे सुधारने की जरूरत है। आकांक्षी जिला बीजापुर में शिक्षा, सडक़, पेयजल व अन्य सुविधाएं  ग्रामीणों को मिले सरकार यही चाहती है। यहां के विकास कार्य को देख कर लग रहा है कि काम तो रहे है, पर जिस गति से होना चाहिए वो नहीं दिख रहा है। राज्य सरकार इस पर गंभीर नहीं है। 

नक्सलवाद पर कहा कि राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। नक्सलवाद के मुद्दे पर राज्य के साथ मिलकर काम कर रहे हंै, टकराव वाली बात नहीं है। केंद्र व राज्य इस पर ठोस निर्णय लेकर काम कर रही है। नक्सलियों का दायरा सिमटता जा रहा है। नक्सली गांव के निर्दोष आदिवासियों को डरा धमकाकर कर विकास को अवरूद्ध करने में लगे है। गांव वाले विकास चाहते हैं लेकिन नक्सलियों का दबाव उन पर बना हुआ है। 

केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि नक्सलियों के खात्मे के लिए पूरी कानून व्यवस्था राज्य सरकार के पास है।हमारी सेंट्रल की फ़ोर्सेस मदद कर रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को  राज्य में जिस तरह विकास करनी चाहिए थी। उसमें वे विफल है। देश में कांग्रेस बुरी तरह सिमटती जा रही है। ये कांग्रेस के परिवारवाद के कारण है। आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी हम सरकार बनाएंगे। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। हम रणनीति के तहत काम करते हैं। छ.ग. में भूपेश सरकार की योजनाएं तो बेहतर लग रही है, पर ऐसी योजना भ्रष्टाचार की कहीं भेंट न चढ़ जाये। 

उन्होंने कहा कि छ.ग. से मनरेगा मजदूर जो जाब कार्डधारी हैं, उनका पलायन वाली खबर बेहद चिंताजनक है। राज्य सरकार इस ध्यान दें। मजदूरों का पलायन गंभीर विषय है। सीमावर्ती राज्यों में जाकर मजदूर काम कर रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में काम की कमी नहीं है।

नक्सलियों का आरोप बेबुनियाद है
 एयर स्ट्राइक के मुद्दे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि यह नक्सलियों की  साजि़श है तथा प्रायोजित आरोप है। ग्रामीण विकास चाहते हैं। नक्सलियों का दायरा  सिमटने के कारण इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को डाल बनाकर पुलिस केंप विरोध, सडक़ निर्माण विरोध कर विकास विरोधी चेहरा सामने आ रहा है।

 पेट्रोल डीजल पर राज्य टैक्स कम करें
 देश में बढ़ती हुई महंगाई पर मंत्री  नित्यानंद राय ने कहा कि रुस-यूक्रेन युद्ध के कारण पूरा विश्व में महंगाई बढ़ रही है। प्रदेश सरकार महंगाई कम करना चाहती है तो वैट टैक्स कम करें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news