राजनांदगांव

महापौर व निगम आयुक्त ने दिया प्रमाण पत्र
06-May-2022 3:01 PM
महापौर व निगम आयुक्त ने दिया प्रमाण पत्र

राजनांदगांव, 06 मई। प्रदेश के नागरिकों को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सेवाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा में सूचारू रूप से उनके घर पर मितान के माध्यम से उपलब्ध कराने राज्य शासन द्वारा 1 मई 2022 को मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की गयी है। योजना के तहत टोल फ्री नं. 14545 पर कॉल करने पर नगर निगमों द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, विवाह प्रमाण पत्र एवं गोमास्ता लाइसेंस बनाकर आम नागरिकों को उनके घर तक मितान के माध्यम से पहुंचाकर दिया जाएगा। योजना प्रारंभ होते ही नगर निगम राजनांदगांव द्वारा पहले दिन से योजना का लाभ नागरिकों को प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्रतिदिन आवेदक के घर जाकर मितान के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।

इसी कड़ी में गुरुवार को महापौर हेमा सुदेश देशमुख, निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, योजना के नोडल अधिकारी व उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह  ने बसंतपुर निवासी संदीप यादव ध.प. श्रीमती मोना यादव के यहां उनके पुत्र फ्रेयल यादव का जन्म प्रमाण पत्र एवं नीलगिरी पार्क निवासी आदित्य पराते के घर मृतक श्रीमती सरस्वतीबाई का मृत्यु प्रमाण पत्र मितान विनय साहू एवं विशाल नेताम के साथ पहुंचाया।

महापौर श्रीमती देशमुख को बसंतपुर निवासी संदीप यादव ने धन्यवाद देते कहा कि इस योजना से घर बैठे मेरे पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनकर एक ही दिन में मिल गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने आवेदन देने जाने के साथ साथ प्रमाण पत्र लेने भी जाना पड़ता था और प्रमाण पत्र बनने में समय भी लगता था। मुख्यमंत्री की मितान योजना आने से टोल फ्री नं. 14545 पर कॉल करने पर घर बैठे एक ही दिन में प्रमाण पत्र मिल गया।

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के हर व्यक्ति की चिंता कर रहे है  और उनकी सोच की सभी जन कल्याणकारी योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा कि मितान योजना का जो लाभ आपको मिला आप अपने आसपास व जान-पहचान के लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें, ताकि सभी इस योजना का लाभ उठा सके।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news