राजनांदगांव

डोंगरगढ़ के ग्रामीण बूथों में पहुंचे मेश्राम
06-May-2022 3:03 PM
डोंगरगढ़ के ग्रामीण बूथों में पहुंचे मेश्राम

राजनांदगांव, 6 मई। शक्ति केंद्र पलान्दूर के विस्तारक एवं बस्तर संभाग प्रभारी व प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम गुरुवार को डोंगरगढ़ के ग्रामीण बूथों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को विस्तारक योजना के तहत आने वाले चुनाव में तैयारियों के लिए जागरूक किया। श्री मेश्राम ने कार्यकर्ताओं को कहा कि राज्य सरकार की असफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन की मदद करें। साथ ही शराबबंदी, भ्रष्टाचार और झूठे वायदों को न निभाने की बातें जनता को अवश्य बताएं।

इस अवसर पर जिला मंत्री विजेंद्र सिंह ठाकुर,  शक्ति केंद्र प्रभारी छबील साहू,  डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम,  बूथ पालक बहाल देवांगन,   शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र वर्मा,  सहसंयोजक बोधन साहू,  अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुरली गेडाम,  पलान्दूर बूथ अध्यक्ष होरीलाल वर्मा एवं शक्ति केंद्रीय कार्यकर्ता शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news