सरगुजा

तेंदूपत्ता तोड़ते ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, 2 महिला घायल
07-May-2022 9:14 PM
तेंदूपत्ता तोड़ते ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, 2 महिला घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 7 मई।
शनिवार सुबह तेंदूपत्ता तोडऩे गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से 2 महिला घायल हो गईं।

थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लिपिंगी मुड़ापारा के जंगल में शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे तेंदूपत्ता तोडऩे गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से 2 महिला घायल हो गईं, वहीं बाकी लोग अपनी जान बचाकर जंगल के एक घर में छुप गए। राधा मानिकपुरी किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंच घटना की जानकारी देते हुए मोटरसाइकिल में घटनास्थल पर पहुंची और मधुमक्खियों के काटने से घायल हुई अपनी मां कौशल्या (47 वर्ष) को कुन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार करते हुए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
 
जानकारी मिलने उपरांत स्वास्थ्य टीम एंबुलेंस 108 के साथ घटनास्थल पहुंची और घायल गीता मझवार (32 वर्ष) को कुन्नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार जारी है। जंगल के घर में छुपे ग्रामीण सुरक्षित बताए जा रहे हैं और अपने घर लौट चुके हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news