बालोद

उप स्वास्थ्य केंद्र में कुर्सी वितरण
01-Jun-2022 4:57 PM
उप स्वास्थ्य केंद्र में कुर्सी वितरण

दल्लीराजहरा, 1 जून। जनपद सदस्य संजय बैस ने उप स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा में डाक्टर एवं स्टाप के मांग पर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर खुर्शिया प्रदान किया गया, जिस पर चिकित्सक व स्टाफ ने जनपद सदस्य के प्रति आभार जताया।
उप स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा मे इलाज कराने के लिए आने जाने वाले मरीजों को बैठने के लिए कुर्सियों के अभाव मे काफी तकलीफ होती थी।

मरीजोंं को हो रही तकलीफों को देखते हुए, उक्त स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं स्टाफ ने जनपद सदस्य संजय बैस से मांग किये उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बैठने के लिये ख़ुर्शी प्रदान की जाए जिससे लोगो को सुविधा मिल सके।
जिस पर जनपद सदस्य संजय बैस ने उक्त स्वास्थ्य केंद्र मे तत्काल 20 नग खुर्शिया प्रदान की गया। इस मौके पर लोकेश सिन्हा सहित आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता मितानीन स्वास्थ कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news