रायगढ़

योग मानव जीवन के लिए संजीवनी - मिश्रा
22-Jun-2022 4:00 PM
योग मानव जीवन के लिए संजीवनी - मिश्रा

सारंगढ़, 22 जून।  अशोका पब्लिक स्कूल में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, प्राचार्य व संचालक मंडल ने एक साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया। योग दिवस को लेकर सभी छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल व्याप्त रहा।

योग शिक्षक सुभाष पटेल के द्वारा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया। साथ ही साथ उन आसनों के अभ्यास से होने वाले फायदे भी बताए गए। मानव जीवन में स्वस्थ शरीर पाने के लिए योगाभ्यास एक अभिन्न अंग माना गया है। इस विषय पर जे मिश्रा प्राचार्य ने प्रकाश डालते हुए सभी छात्र छात्राओं को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

मिश्रा यह बात भी कही कि मानव जीवन के लिए योग संजीवनी के समान है। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्राचार्य जे मिश्रा व संचालक अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल ने भी सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, अनुलोम -विलोम, कपाल भारती आदि योगाभ्यास कियें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news