रायगढ़

सडक़ दुर्घटनाओं में घायलों के लिए देवदूत बना हाईवे पेट्रोलिंग वाहन
22-Jun-2022 4:57 PM
सडक़ दुर्घटनाओं में घायलों के लिए देवदूत बना हाईवे पेट्रोलिंग वाहन

चलित कैंप लगाकर लोगों को कर रहे जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 22 जून।
रायगढ़ जिले में यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने पद्भार ग्रहण करते ही यातायात विभाग सडक़ सडक़ दुर्घटनाओं की घटना में लगाम लगाने लगातार प्रयासरत है। जिसके तहत शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।  यातायात विभाग के जवान अब हाईवे पेट्रोलिंग के जरिए भी चलित कैंप लगाकर आम जन को आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प मुहिम के जरिये जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए यातायात विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस हेड क्वार्टर से प्राप्त 03 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के लिए देवदूत के रूप में सामने आया है। हाईवे में लगातार होनें वाली सडक़ दुर्घटनाओं के मद्देनजर ये हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार पेट्रोलिंग में रहती है, इस दरम्यान  सडक़ दुर्घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल वहां पहुंचकर घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचा रही है, जिससे घयल व्यक्ति की जान बच रही है।  

इस संबंध में शहर के कुछ लोगों का कहना था कि हाईवे पेट्रोलिंग आम जन के लिए वरदान साबित होगी। इस वाहन के जरिये सडक़ दुर्घटनाओं में होनें वाली मौतों के आंकड़ों को रोकने मदद्गार साबित होगा। साथ ही साथ यातायात विभाग के द्वारा चलाये जा रहे चलित कैंप से लोगों में जागरूकता आएगी और लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो सडक़ दुर्घटनाओं की घटना में भी कमी होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news