बिलासपुर

मैरिज हाल के सामने से चेन झपटने वाले आरोपी गिरफ्तार, दोनों एसईसीएल कर्मचारियों के बेटे
06-Jul-2022 2:24 PM
मैरिज हाल के सामने से चेन झपटने वाले आरोपी गिरफ्तार, दोनों एसईसीएल कर्मचारियों के बेटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 6 जुलाई।
शादी घर के सामने महिला के गले से चेन झपटने के आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एसईसीएल कर्मचारियों के बेटे हैं।

बीते रविवार को दोपहर उसलापुर स्थित गीता पैलेस के सामने यह घटना हुई थी। गोंदिया महाराष्ट्र से अपने मामा के घर शादी में आई नम्रता पाठक की चार साल की बेटी दोपहर में खेलते हुए सडक़ पर आ गई थी। उसे लेने के लिए वह बाहर निकली और झुककर बेटी से बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक रुके। उनमें से एक ने उतरकर महिला के गले से चेन झपट लिया और दोनों सवार बाइक से फरार हो गए। दोनों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढंक रखा था। उनकी गतिविधि मैरिके ज हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इनमें से एक आरोपी की पहचान हो गई। वह शहर के सिरगिट्टी के समीप ग्राम कोरमी का सन्नी चक्रवर्ती (31 वर्ष) है, जो बाइक चला रहा था। उसने बताया कि अपने साथी मानिक उर्फ संजय मानिकपुरी (35 वर्ष) के साथ उसने स्नैचिंग की थी। दूसरा आरोपी संजय सीतापुर (सरगुजा) का रहने वाला है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लूटा गया सोने का चेन बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपियों के पिता एसईसीएल कर्मचारी हैं। इसी के चलते दोनों के बीच पहचान हुई।दोनों इससे पहले भी लूटपाट की वारदात कर चुके हैं।  पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news