बिलासपुर

कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गुंडा सूची में जोड़ा
19-Apr-2024 1:18 PM
कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन को पुलिस ने गुंडा सूची में जोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 19 अप्रैल।
जिला पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन का नाम अपनी गुंडा सूची में जोड़ लिया है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में अकबर खान अभी जेल में है जबकि इसी मामले में तैय्यब हुसैन फरार है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि अकबर खान (50 वर्ष) व तैयब हुसैन (40 वर्ष) विगत कई वर्षों से मारपीट, गुंडागर्दी, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी, शासकीय कार्य में बाधा, जुआ तथा आत्महत्या के लिए दुष्रेरित करने के मामलों में लिप्त रहे हैं। सतत निगरानी के लिए उन्हें गुंडा सूची में शामिल किया गया है।

ज्ञात हो कि दोनों के खिलाफ कांग्रेस से ही जुड़े एक व्यवसायी रज्जब अली को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में भी अपराध दर्ज है। ईद के दिन पुलिस ने इनमें से एक अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तैय्यब हुसैन पुलिस की पकड़ से बाहर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news