बिलासपुर

23 निर्दलीय सहित 37 उम्मीदवार मैदान में, मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच
23-Apr-2024 6:49 PM
23 निर्दलीय सहित 37 उम्मीदवार मैदान में, मुकाबला कांग्रेस-भाजपा के बीच

हमर राज पार्टी के सुदीप श्रीवास्तव सहित कई पंजीकृत दल वोटों में सेंध लगाएंगे

31 से अधिक उम्मीदवार होने के कारण एक बूथ में तीन ईवीएम की जरूरत पड़ेगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 23 अप्रैल। तीसरे चरण में होने वाले बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए नाम वापसी के बाद कुल 37 उम्मीदवार मैदान में हैं। राष्ट्रीय दलों में भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। पंजीकृत राजनीतिक दलों के 11 उम्मीदवार हैं तथा 23 निर्दलीय भी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया गया है। प्रत्याशियों की संख्या 31 से अधिक होने के कारण एक बूथ में तीन ईवीएम मशीनों की जरूरत पड़ेगी।

राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त दलों से तीन प्रत्याशी हैं- अश्वनी रजक-बहुजन समाज पार्टी, तोखन साहू-भारतीय जनता पार्टी और देवेंद्र यादव-इंडियन नेशनल कांग्रेस।

पंजीकृत राजनीतिक दलों से ये 11 उम्मीदवार हैं- अशवंत साहू-भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, दिनेश प्रसाद खुसरो निखिल-राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, दीपमाला चौहान, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी, नंद किशोर राज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, भागवत पात्रे- प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी, याशुतोष लहरे-आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, लक्ष्मण पाठक-एकम् सनातन भारत दल, अधिवक्ता शैलेंद्र बंजारे (शक्ति पुत्र)- शक्ति सेना भारत देश, सिद्धराम लहरे-राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, सुदीप श्रीवास्तव-हमर राज पार्टी तथा श्रीकांत महलवार (कसेर)-लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी। 

ये 23 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं- अनिलेश मिश्रा (महाराज), आनंद उरांव, कुलेश कुमार साहू, कृष्ण नंदन सिंह, केशव प्रसाद, घनश्याम उर्फ साधेलाल भारद्वाज, देव प्रसाद बरैहा, परसराम यादव,  बसंत बंसल, भुनेश्वर मार्को, महेश कुमार सोनवानी, राजेंद्र कुमार टंडन, राजकुमार साहू, राम प्यारे राय, रामेश्वर साहू, रूप राम साहू, रोशन कुमार, विक्रम प्रसाद जोगी, विजय कुमार, बेदमनी सिंह क्षत्रिय, शेखर बंजारे, मालिक राम जोगी और संजय प्रकाश साहू। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news