दन्तेवाड़ा

लखमा ने किया विद्यालय भवन-खेल मैदान का लोकार्पण
15-Jul-2022 8:55 PM
लखमा ने किया विद्यालय भवन-खेल मैदान का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दन्तेवाड़ा, 15 जुलाई।
प्रदेश के वाणिज्य कर (आबकारी) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने गीदम विकासखंड अन्तर्गत ग्राम तुमनार में नवनिर्मित विद्यालय भवन एवं खेल मैदान का लोकार्पण किया।
 
इस मौके पर उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं स्व महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता बीमा योजना, देवगुड़ी निर्माण, धान खरीदी आदि का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार ने 2500 रूपये प्रति क्विंटल मे धान खरीदी की है। इस साल में 2660 रूपये प्रति क्विंटल में खरीदी करेंगे, ऐसी कोशिश की जा रही है। खेल एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों का पंचायत स्तर तक विस्तार के लिए लागू की गई। राजीव गांधी मितान योजनान्तर्गत दिए जाने वाले 25 हजार प्रति क्लब की जानकारी दी।

यात्री प्रतीक्षालय के लिए 10 लाख की घोषणा
इस अवसर पर उन्होंने प्रतीक्षालय के लिए 10 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। लोकार्पित विद्यालय भवन में आवश्यक संसाधनों के विकास के लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री से चर्चा करने की बात कही। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और आर्थिक विकास के लिए संकल्पित है।
 
उन्होंने कहा कि आदिवासियों के आय का मुख्य स्त्रोत वनोपज है। इस मौके पर कार्यक्रम को स्थानीय विधायक देवती कर्मा ने भी सम्बोधित किया।

इस मौके पर वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी विमल सुराना, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामलाल डेगल और सरपंच छोटे तुमनार  राजाराम कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news