दन्तेवाड़ा

कई लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
21-Jul-2022 2:19 PM
कई लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

बचेली में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक

बचेली, 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक मण्डलों में माहवार सुनिश्चित किया गया है, इसी तारतम्य में जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक मंगल भवन बचेली में आज विशेष तौर पर संगठन प्रभारी सुभाऊ कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

प्रभारी श्री कश्यप ने बैठक को सम्बोधित कर पार्टी द्वारा दिये गये आगामी दिशा निर्देशों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया, साथ ही राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर द्वारा निर्धारित कार्यों की जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक की समीक्षा की, साथ ही पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक पहुँच केंद्र सरकार की योजना तथा प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुँचाने के निर्देश दिये, वहीं भाजपा पार्टी से प्रभावित होकर कई लोगो ने भाजपा में प्रवेश किया। सभी को जिला प्रभारी द्वारा भाजपा का गमछा पुष्पगुच्छ भेंट  कर पार्टी में प्रवेश कराया गया। जिनमे संगीता हलदर ,शिशु मन्ना , सुव्रत, करण सागर ,मालती उईके ,शिव कुमार साहू ,सुष्मिता ,नुरपति, मुकेश मंडावी ,परदेशी विमल ,हीरा नीलमणि , जमलू ,लक्ष्मी ,रानो , गीता, कुक्कू व अन्य कई लोग शामिल थे ।
इस कार्यक्रम में समस्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ व मंडल के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ, जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष चैतराम अटामि ,जिला महामंत्री संतोष गुप्ता ,महामंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह से बचेली मंडल अध्यक्ष सुमीत सरकार व कार्यकर्ताओं का आभार जताया ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news