दन्तेवाड़ा

कलेक्टर ने गौठानों की देखी दशा
21-Jul-2022 2:31 PM
कलेक्टर ने गौठानों की देखी दशा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 21 जुलाई।
कलेक्टर विनीत नंदनवार ने गीदम क्षेत्र के विभिन्न गौठानों का बुधवार को निरीक्षण किया। श्री नंदनवार ने हारम, मुचनार, नगर पंचायत बारसूर गौठान, हितामेटा, झोडिय़ाबाड़म तथा टेकनार के गौठानों का अवलोकन किया।
उन्होंनेंं वहां 8-10 फिट ऊंचाई के पौधरोपण करने के निर्देश  दिए। उन्होंने सभी गौठानों में बहुगतिविधियां शुरू करने की बात कही।। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी की भी जानकारी ली और वहां पहुंच कर वास्तविक स्थिति के बारे में जाना। गौठान में चलित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारियां प्राप्त की।

उन्होंने गोबर खरीदी, गोबर से बनाए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट के विक्रय संबंधित सम्पूर्ण जानकारियां ली। गौठानों में गोबर खरीदी के भुगतान की स्थिति से रूबरू हुए। गौठान में आजीविका गतिविधियां मल्टी एक्टिविटी सेंटर की वर्तमान स्थिति को भी जाना।

श्री नंदनवार ने गौठानों में पानी की बेहतर व्यवस्था करने कहा। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी के बेहतर प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आजीविका संवर्धन के लिए संचालित की जा रही सामुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन की जानकारी ली।

गौठान में पशुओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे पानी एवं चारे की व्यवस्था के साथ दी जा रही सभी सुविधाओं का अवलोकन किया।

वृद्ध आश्रम का लिया जायजा, नर सेवा नारायण सेवा वृद्ध आश्रम हारम को भी देखा
कलेक्टर नेंं नर सेवा नारायण सेवा वृद्ध आश्रम हारम के बुजुर्ग महिला एवं पुरुष से बात कर उनकी व्यवस्थाओं की बारे में जानकारी ली साथ ही उन्होंने बुजुर्गों के इलाज, खाने की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने आज अपने भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत गीदम का भी अवलोकन किया और साथ ही जनपद पंचायत गीदम के प्रांगण में गार्डन, वृक्षारोपण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा और जनपद पंचायत, सीईओ अमित भाटिया मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news