बालोद

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाईयों ने मनाई खुशियां
26-Jul-2022 4:24 PM
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाईयों ने मनाई खुशियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 26 जुलाई।
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के प्रचंड मतो से जीत पर देश की महामहिम राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर दल्लीराजहरा के भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई।   

   
भाजपाइयों द्वारा नगर के मुख्य चौराहे पर फटाके फोड़ एवं मिठाई बांट कर खुशियां मनाई गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद वाधवानी ने कहा कि देश की 15 वी राष्ट्रपति की तौर पर द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन होने से आज पुन: भारतीय संविधान की श्रेष्ठता और महत्ता रेखांकित हुई है साथ ही राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार के रूप में महिला शक्ति के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्पण व महिलाओं के सम्मान को पुन: दर्शाती है।

इस मौके पर विक्रम धुर्वे, देवेंद्र महला, कासिम कुरैशी, विशाल मोटवानी, महेंद्र सिंह, बॉबी छतवाल, संजीव सिंह गीता मरकाम, प्रमिला परकार, ममता नेताम, रमेश गुर्जर जनार्दन सिंगरौल, रमेश जैन, विजयभान, जयदीप गुप्ता आशीष लालवानी, एमएस श्रीजीत, हितेश मेश्राम, उमेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र बेहरा, मेवा पटेल, चिंटू आहूजा, मनन गुप्ता, सूरज गुप्ता, विकनेश, टिभू निर्मलकर, शब्बीर एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news