कवर्धा

विशेष पिछड़ी बैगा समुदाय के लिए तरेगांव जंगल में पारंपरिक खेल स्पर्धाएं
28-Jul-2022 2:57 PM
विशेष पिछड़ी बैगा समुदाय के लिए तरेगांव जंगल में पारंपरिक खेल स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 28 जुलाई।
जिले में पहली बार, बैगा समुदाय के लिए ग्राम तरेगांव(जंगल) में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनजाति समुदाय के महिला-पुरूष खिलाड़ी भाग लिए। गुलेल, तीरंदाजी, मटका दौड़, ि़त्रटंगी दौड़, रस्सा कसी, बोरा दौड़, कबड्डी एवं अन्य परंपरागत खेल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम सहायक आयुक्त (आदिम जाति कल्याण विभाग) कबीरधाम के मार्गदर्शन में विकासखण्ड बोड़ला अन्तर्गत तरेगांव(जं.) में सम्पन्न कराया गया। इसमें विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के शालेय प्रतियोगिता अन्तर्गत बालक-बालिकाओ के लिए तीन वर्ग 6 से 10 वर्ष, 10 से 14 वर्ष, एवं 14 से 18 वर्ष, तथा खुली प्रतियोगिता अन्तर्गत महिला एवं पुरूष के लिए तीरंदाजी, गुलेल, रस्साकशी, बोरा, मटका, त्रिटंगी दौड़ एवं कबड्डी आदि का आयोजन किया गया।

बैगा समुदाय के पारंपरिक खेलों में में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि के रूप में हाफिज खान व जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य एवं विशेष रूप से बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष इतवारी राम मछिया, बलिराम मछिया बैगा विकास अभिकरण के अध्यक्ष पुसुराम बैगा, बैगा समुदाय के जिलाध्यक्ष तुलसीराम सुरखिया, अंतुबैगा एवं बैगा समुदाय के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news