बस्तर

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान
26-Aug-2022 9:49 PM
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान

29 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में होगा समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 26 अगस्त।
राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ राज्य के खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वावधान में लगातार पांचवे वर्ष ‘कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान’ समारोह प्रदेश के सभी 32 जिलों में आयोजित किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने बताया कि देश और प्रदेश के अमर शहीदों की स्मृति में प्रदेश के मैडलिस्ट, नवोदित खिलाडिय़ों, खेल प्रशिक्षकों, अधिकारियों पत्रकारों और खेल को बढ़ावा देने वाले सभी नागरिकों का सम्मान 29 अगस्त से लेकर 5 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों के राजीव भवन में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

बस्तर जिला अध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि पिछले वर्ष भी कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ ने स्थानीय सिरहासार भवन में 176 खिलाडियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित कर इतिहास रचा था और पूर्व वर्ष की भांति वर्ष भी  इस सम्मान समारोह में अवार्ड को कई श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गांधी लाइफ टाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड, खेल संघों को मेडल के आधार पर मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय मैडल प्राप्त महिला वर्ग को शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, पुरुष वर्ग में शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार, प्रशिक्षक, निर्णायक, खेल पत्रकारों एवं खेल को बढ़ावा देने वाले नागरिकों को शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार, राष्ट्रीय मैडल विजेता खिलाडिय़ों को शहीद नंदकुमार पटेल खेल पुरस्कार, राज्य स्तर पर मेडल लाने वाले खिलाडिय़ों को शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार, जिला स्तर पर मेडलिस्ट खिलाडिय़ों को शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार, अन्य खिलाडिय़ों को शहीद योगेंद्र शर्मा सांत्वना खेल पुरस्कार से सम्मानित करने प्रावधान किया गया है। इस वर्ष खेल जगत के 11 हजार से ज्यादा खेल प्रेमी सम्मानित किए जाएंगे। जावेद ने बताया कि हाल ही में देश प्रदेश और बस्तर का नाम रौशन कर लौटे खिलाड़ी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य और रजत पदक हासिल किया है, उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news