बस्तर

भानपुरी में कबड्डी प्रतियोगिता
02-Sep-2022 4:53 PM
भानपुरी में कबड्डी प्रतियोगिता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

 

जगदलपुर, 2 सितम्बर । सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ग्राम पंचायत कंरन्दोला/ (भानपुरी) के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25001 द्वितीय पुरस्कार 15000 रखा गया है। 

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार 1 सितंबर को किया उप तहसील प्रगण भानपुरी में किया गया। इस अवसर पर सरपंच संतोष बघेल, नीलय कश्यप (नानू), उमाशंकर ठाकुर,लक्ष्मी सिन्हा, जागेश्वर कश्यप, कुलेश्वर कश्यप आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में कांकेर नारायणपुर, गीदम,भानपुरी, बदाम जगदलपुर,दुबे उमरगांव ,फापनी, लोहंडीगुड़ा, बोडनपाल, बेनूर , झारतराई,कोटिया गुड़ा, पाल्लीभाटा,गारेगा चित्रकूट ,देवड़ा ,छिन्दबहार, नेगानार,घोड़ागांव ,सोरगांव, करन्दोला, बाघनपाल, टुंडीगुड़ा गारेगा, वाईएससी क्लब, तुगापाल, छिंदवाड़ा दरभा,  यंग ब्वॉय बस्तर, जमावड़ा, कोतलभट्टी कांकेर, राधना कुल 32 टीम ने हिस्सा लिया है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news