बस्तर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 को रायपुर में, कार्यकर्ता सम्मेलन में बस्तर से भी शामिल होंगे डेढ़ हजार
05-Sep-2022 9:11 PM
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 को रायपुर में, कार्यकर्ता सम्मेलन में बस्तर से भी शामिल होंगे डेढ़ हजार

बस्तर जिला प्रभारी ने ली बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 जगदलपुर, 5 सितंबर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रस्तावित दौरे को नगर मंडल भाजपा ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक रविवार को भाजपा बस्तर जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 सितंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 56 हजार कार्यकर्ताओं  को संबोधित करेंगे। नड्डा के दौरे को लेकर भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

जिला बस्तर प्रभारी लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि बस्तर जिले से 1625 कार्यकर्ता रायपुर जाएंगे, जिसमें नगर मंडल से 282 कार्यकर्ता जाने वाले हैं। छत्तीसगढ़ से 56 हजार से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित होने वाले हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष  रूप सिंह मंडावी ने कहा कि भाजपा नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी एकजुटता का परिचय दें। आपकी संवाद रखे। कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें। आने-जाने एवं भोजन की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि शत-प्रतिशत भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने में एकजुटता का परिचय जरूर देंगे।

कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार आर्यद्र सिंह आर्य ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, आशुतोष पाल, राजपाल कसेर, अभय दीक्षित, शशि नाथ पाठक, ममता पोटाई, गणेश काले, प्रकाश झा, शशिनाग, शैलेश श्रीवास्तव सतीश बाजपाई सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news