बस्तर

प्रशासन से राहत राशि पाकर शशि नाग की फिर जागी उम्मीद
07-Sep-2022 3:15 PM
प्रशासन से राहत राशि पाकर शशि नाग की फिर जागी  उम्मीद

राहत राशि पाकर शशिनाग छलकते आंसुओं से माना प्रशासन का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 7 सितम्बर।
शांति नगर वार्ड निवासी शशि नाग का 22 अगस्त को बारिश में मकान ढह गया और  मकान में रह रही 75 वर्षीय बुजुर्ग  महिला को मकान ढहने से गंभीर चोटे आई। इलाज के दौरान इनके दोनों पैरों में कुल 32 टांके लगे एवं इन्हीं परिस्थितियों में इन्हें टेंट में रहना पड़ा।

पीडि़त परिवार के टेंट में रहने की सूचना भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता को मिली,सुरेश गुप्ता ने तत्काल पीडि़त परिवार से मिलकर उनका हाल जाना एवं उन्हें भाजपा परिवार की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता देते हुए आश्वासन दिया कि, उनका मकान पुन: बनेगा और पीडि़त परिवार के साथ सुरेश गुप्ता कलेक्टर बस्तर चंदन कुमार से मुलाकात कर इन सारी घटनाओं को कलेक्टर के संज्ञान में लाएं।

शशिनाग का हाल जानकर कलेक्टर  ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कर्मचारियों के हड़ताल समाप्ति के पहले ही दिन इनके घर का मुआयना करवाकर 2 घंटे के भीतर ही इन्हें 50000( पचास हजार रुपये) की राहत राशि तहसीलदार जगदलपुर के माध्यम से प्रदान करवाएं।

राहत राशि पाकर शशिनाग के आंखों में आंसू छलक गए,छलकते आंसुओं से शशिनाग ने कलेक्टर, तहसीलदार,प्रशासन,भाजपा परिवार,प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक- पोर्टल मीडिया का आभार व्यक्त किया,     जिन्होंने ऐसे वक्त में पीडि़त गरीब परिवार की अपने-अपने स्तर पर मदद करने का हर संभव प्रयास कर रहे है।  तहसीलदार द्वारा राशि चेक से प्रदाय करने के दौरान भाजपा नेता राजपाल कसेर, अमर झा, राज पांडेय एवम अन्य  उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news