बिलासपुर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कोटा मंडल में भव्य स्वागत
15-Sep-2022 10:15 PM
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कोटा मंडल में भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 15 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कोटा नगर आगमन पर , अरुण साव व बिलासपुर सांसद का कोटा मंडल में भव्य स्वागत किया गया।

सर्वप्रथम लारी पारा जोगीपुर अमाली मोड़ तत्पश्चात कोटा नगर प्रवेश पर तहसील साहू समाज एवं महिला मोर्चा के द्वारा स्वागत किया गया, इसके बाद स्टेशन के पास नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

चंडी माता चौक में युवा मोर्चा के द्वारा किया गया तत्पश्चात वेंकट अग्रवाल के घर के पास प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया एवं महिला मोर्चा के द्वारा महाशक्ति चौक भव्य स्वागत किया गया सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किए।

मुख्य कार्यक्रम नगर पंचायत कोटा के सामने किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे एवं नगर साहू समाज के द्वारा भी , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत किया गया। नगर पंचायत के सामने नगर पंचायत अध्यक्ष अमृता प्रदीप कौशिक उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं सभी पार्षद के द्वारा स्वागत किया गया एवं कोटा मंडल के द्वारा नगर पंचायत के सामने भव्य स्वागत किया गय। अरुण साव के द्वारा संबोधन किया गया।

इस अवसर पर जिले के अध्यक्ष रामदेव कुमावत जिले के महामंत्री मोहित जयसवाल युवा मोर्चा के जिला के अध्यक्ष निखिल केसरवानी कोटा विधानसभा के प्रभारी पवन गर्ग कोटा मंडल के मंडल प्रभारी राम लाल साहू अध्यक्ष महाराज सिंह नायक मंडल के महामंत्री सुलेश पांडे राम कुशल साहू , फूलबाई कोल पार्षद ,उषा गोस्वामी अमरनाथ साहू, लखन साहू ,छोटा साहू, जागेश्वरी गोस्वामी, नरेंद्र पालके ,दुर्गेश साहू , सत्य शील अग्रवाल रतनपुर के मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव , बबलू कश्यप , बेलगहना से राजेश कश्यप , करगी मंडल से मंडल अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी , संजय साहू , जीवन मिश्रा , इस अवसर पर मंच का संचालन बाबा गोस्वामी एवं सुलेश पांडे महामंत्री के द्वारा किया गया एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news