बिलासपुर

इंस्टाग्राम से दोस्ती कर 13 साल की छात्रा से रेप, कलेक्ट्रेट का कर्मचारी गिरफ्तार
24-Sep-2022 5:15 PM
इंस्टाग्राम से दोस्ती कर 13 साल की छात्रा से रेप, कलेक्ट्रेट का कर्मचारी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 24 सितंबर
। सोशल मीडिया से एक लडक़ी से दोस्ती कर बहाने से घर बुलाकर रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़ता 7वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके साथ कलेक्ट्रेट के कर्मचारी अनिरुद्ध राजपूत (31 साल) का इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क हुआ था। दोनों के बीच चैटिंग हुई और एक दिन गिफ्ट देने के बहाने उसने पीडि़ता को अपने कमरे में बुला लिया। यहां उसके साथ रेप किया।

पीडि़ता को उसने जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद वह लगातार लडक़ी को अश्लील मेसैज भेजकर परेशान करने लगा। बहुत पूछताछ करने के बाद परिवार में उसने यह बात बताई। तब लडक़ी के घर वालों ने युवक के घर जाकर उसकी पिटाई की। इसके बाद वह अपना रूम छोडक़र वह भाग गया। वह पुणे महाराष्ट्र में जाकर छिप गया। उसका मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ बता रहा था। उसने शिरडी से एक बार फोन कर अपने परिवार वालों से बात की। पुलिस ने आखिरकार उसका लोकेशन ट्रेस कर लिया और वह आरोपी को गिरफ्तार कर ले आई। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news