कोण्डागांव

32 फीसदी आरक्षण रखने के लिए अजजा मोर्चा का चक्काजाम
08-Oct-2022 9:08 PM
32 फीसदी आरक्षण रखने के लिए अजजा मोर्चा का चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 8 अक्टूबर।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने बताया कि, अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षण सहित अन्य संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया गया।

उन्होंने बताया कि, विगत दिनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते आदिवासियों का 32 प्रतिशत आरक्षण छीनकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां किसी समुदाय से उनका आरक्षण छीना गया हो। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की हितों  लगातार कैची चला रही है। इसके कुछ ही दिन बाद ही बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर में तीसरी और चौथी श्रेणी की नौकरियों में जो स्थानीय आरक्षण डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने 2012 से देना प्रारंभ किया गया था। उसे भी छीनने का आदेश इस भूपेश सरकार ने जारी कर दिया है। इससे पूर्व जनजाति वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के पदोन्नति में आरक्षण के अधिकार को भी भूपेश बघेल सरकार ने समाप्त कर दिया है।

भूपेश बघेल सरकार ने एक के बाद आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को छीनने का काम किया है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 8 अक्टूबर को चक्काजाम करने का फैसला किया है। पहले चरण में इसका आयोजन बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले में नारायणपुर चौक पर, सरगुजा संभाग में अंबिकापुर के बिलासपुर चौक पर और दुर्ग संभाग में राजनांदगांव के छुरिया मोड़ चिचोला के राष्ट्रीय राजमार्ग में किया जाएगा। अगर फिर भी बहरी सरकार आदिवासियों के आरक्षण सहित अन्य सभी संवैधानिक अधिकारों पर ठोस उपाय नहीं करती तो पूरे प्रदेश भर में चक्काजाम किया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news