कोण्डागांव
कांशीराम को दी श्रद्धांजलि
10-Oct-2022 9:22 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 10 अक्टूबर। बाबा साहब सेवा संस्थान कार्यालय में कांशीराम के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी जीवनी के बारे में पंचू राम सागर ने प्रकाश डाला।
बाबा साहेब सेवा संस्था के संरक्षक पंचू राम सागर, अध्यक्ष मुकेश मारकंडेय, देवानंद चौरे, लखेश बेर, संदीप कोराम, तिस्या ताई चौरे, बाबा साहेब सेवा संस्था कार्यालय में कांशीराम साहेब की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहब सेवा संस्था कार्यालय में बहुजन नायक कांशीराम की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर उनको याद किया।