कोण्डागांव

रिफत बनीं एक दिन की प्राचार्य, कक्षाओं का निरीक्षण
11-Oct-2022 10:14 PM
रिफत बनीं एक दिन की प्राचार्य, कक्षाओं का  निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 11 अक्टूबर।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को मानसिक के साथ साथ शारिरिक व बौद्धिक रूप से विकसित करने के उद्देश्य से पढ़ाई के साथ साथ समय समय पर विविध गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था की प्राचार्य अनिता झा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शा.क.उ.मा.वि. में विभिन्न कार्यक्रम जैसे- रंगोली, निबंध, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी, गायन, नृत्य, कविता आदि का आयोजन किया गया। जिसमें शाला के सभी बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। साथ ही शाला के सभी बालिकाओं में से एक बालिका रिफत परवीन का चयन कर उसे एक दिन का प्राचार्य घोषित किया गया एवं शाला का संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

बालिका रिफत परवीन कक्षा 8वीं ने प्राचार्य का पद बखूबी निभाई और प्रत्येक कक्षा 6वीं से 12वीं तक का निरीक्षण कर अपना कार्य का निर्वाहन किया। अंत में समस्त कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्य अनिता झा एवं शिक्षक स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news