कोण्डागांव

बालिका दिवस पर कई आयोजन
12-Oct-2022 9:54 PM
बालिका दिवस पर कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 12 अक्टूबर।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर केशकाल विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में शाला परिवार द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी क्रम में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल में प्राचार्य राकेश विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस अवसर प्राचार्य श्री विश्वकर्मा ने  छात्राओं को शाला परिवार की ओर से बालिका दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही कड़ी मेहनत कर नया कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा दी। वहीं कक्षा 11वीं जीव विज्ञान संकाय की होनहार छात्रा सुशीला नाग को एक दिन का प्राचार्य बनाकर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया गया।

ज्ञात हो कि बालिका दिवस के अवसर पर शासकीय बालक उ.मा. विद्यालय प्रांगण में बच्चों के लिए 100-200 मीटर दौड़, फुगड़ी, रस्साकशी जैसे खेल आयोजित हुए। जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं अंत मे प्रार्थना स्थल पर सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा सदैव बालिकाओं की रक्षा एवं उनका सम्मान करने का शपथ भी लिया गया।

इस दौरान संस्था के शिक्षकगण- एस.एन नाग, भूपेश नाविक, सरिता देवांगन, संगीता भास्कर, साधना साहू, जायसी जैन, पुष्पा साहू, साधना सोनी, विकास तिर्की व एम.के धरत का अहम योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news