दन्तेवाड़ा

आनंद को एथलेटिक्स में दो स्वर्ण व एक रजत
12-Oct-2022 10:08 PM
आनंद को एथलेटिक्स में दो स्वर्ण व एक रजत

दंतेवाड़ा, 12 अक्टूबर। उप आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, आनंदजी सिंह ने दंतेवाड़ा जिले को गौरवान्वित किया है। उन्होंने एथलेटिक्स में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीते।

आईएएल एथलेटिक्स फाउंडेशन द्वारा नॉर्थ ईस्ट एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया था। राजधानी रायपुर के नरदहा स्टेडियम में विगत 7 से 9 अक्टूबर तक एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस स्पर्धा में आनंद जी सिंह ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भागीदारी की।

आनंद जी ने 100 मीटर दौड़ में अव्वल रहे। इसी क्रम में 200 मीटर की दौड़ में भी उन्होंने अपने प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रकार से उक्त दोनों ही वर्गों की दौड़ में उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अतिरिक्त गोला फेंक की विधा में भी उन्होंनेंं ने जोर आजमाइश की। गोला फेंक में भी उनका प्रदर्शन बेहतर रहा। इस स्पर्धा में उन्होंने अपने विरोधियों को धूल चटाते हुए रजत पदक हासिल किया।

आयोजकों द्वारा आनंद जी उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु को मेडल और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि आनंदजी बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वे प्रशासनिक अधिकारी के अलावा साहित्यकार, गायक और एथलेटिक्स में भी महारत रखते हैं। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विभागीय कर्मचारियों शुभचिंतकों और परिवारजनों में हर्ष व्याप्त है। शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news