कोण्डागांव

कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया निरीक्षण
14-Oct-2022 10:54 PM
कलेक्टर ने जिला कोषालय का किया निरीक्षण

कोण्डागांव, 14 अक्टूबर। कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का निरीक्षण कर अमले की उपलब्धता व कार्यालयीन कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान अभिलेखों और पंजियों का अवलोकन किया और व्यवस्थित संधारण को देखकर प्रशंसा व्यक्त की। कलेक्टर सोनी ने रोस्टर के अनुरूप डबल लॉक का निरीक्षण कर डबल लॉक में सुरक्षित स्टाम्प व अन्य सामग्रियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिले के केशकाल उप कोषालय के संचालन के बारे में पूछा और उप कोषालय केशकाल हेतु नवीन भवन निर्माण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय सोनवानी ने बताया कि, उप कोषालय केशकाल के नवीन भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किया गया है।

उन्होंने कोषालय में कार्यालयीन अमले की जरूरत के बारे में भी अवगत कराया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news