कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 15 अक्टूबर। नारायणपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाला ग्राम बोटीकानेरा,गोलावंड, मडानार में जोन स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल महोत्सव का मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने शुभारंभ किया।
विधायक कश्यप ने खिलाडिय़ों से मिलकर खेल भावना से खेलने को कहा और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमारे पारंपरिक खेल को विलुप्त होने से बचाने का काम कर रहे हैं, पहले हम सभी लोग त्यौहारों में कई सारे खेल खेलते थे। आज कल हम कोई भी खेल नहीं खेलते जिससे आने वाले पीढ़ी हमारे पारंपरिक खेल को भूलते जा रहे हंै, इसीलिए प्रदेश के मुख्या हमारे खेलो को छत्तीसगढिय़ा ग्रामीण ओलंपिक खेल नाम दे कर ग्रामीणों को खेलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयाम, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया, शिव कोर्राम, उमाकांत, सेठिया, रति सोढ़ी, खेल सिंग ठाकुर, शंभू सोढ़ी, दया राम, पदम सिंह ठाकुर, जयमन पटेल, अन्य ग्रामीण और खिलाड़ी उपस्थित थे।