कोण्डागांव
फिट इंडिया रन रैली निकाली
16-Oct-2022 9:16 PM
कोण्डागांव, 16 अक्टूबर। केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव में फिट इंडिया रन कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गत 13, 14 और 15 अक्टूबर को फिट इंडिया रन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
विद्यालयीन कर्मचारी भी इस दौड़ में शामिल हुए तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जी आर जांगड़े प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय कोंडागांव के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए उन्हें आगे भी दौड़ जारी रखने हेतु प्रेरित किया।