सरगुजा

शोभा मंजरी सिंहदेव की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
17-Oct-2022 8:25 PM
शोभा मंजरी सिंहदेव की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,17 अक्टूबर।
शोभा मंजरी सिंहदेव लखनपुरगढ़ की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में रविवार को जपं क्षेत्र के सुदूर वनांचल ग्राम अरगोती हाई स्कूल प्रांगण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आसपास के ग्रामीण अंचल से आये करीब पांच सौ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण  अम्बिकापुर, बनारस, कुन्नी,लखनपुर से आये विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया। रोगियों की जांचोपरांत विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को मुफ्त दवाएं दी। साधारण मौसमी सर्दी-खांसी, बुखार, मलेरिया, टायफाइड, उल्टी-दस्त  के अलावा  अन्य दूसरे जटिल असाध्य गंभीर बीमारियों की भी जांच अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किया गया। शिविर में दूरदराज से आये बीमार जरूरतमंद महिला पुरुष बच्चे बुजुर्गों को शासन की ओर से मिलने वाली स्वास्थ्य मूलक  लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
 
शिविर में लखनपुर राजपरिवार के लाल रणजीत प्रसाद सिंहदेव, इन्द्रजीत  सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव,जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव, मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंहदेव, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र सिंहदेव की मौजूदगी में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा अम्बिकापुर के सौजन्य से आयोजित शिविर में  डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. एस. त्रिगुणनायक, डॉ. बी एन द्विवेदी, डॉ. अर्पण सिंह चौहान,डॉ. धीरज देशमुख, डॉ. नेहा, डॉ. श्रृष्टि भजगाबली, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. एएन द्विवेदी, डॉ. यूएस  साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी द्वारा बीमार मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा दी गई।
 
शिविर में एक किडनी मरीज़ को डॉक्टरों ने देखा तथा समुचित उपचार के लिए सलाह दिये। मौके पर राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मिशन के तहत आयुष्मान कार्ड बनाये गये।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news