सरगुजा

हर दिन आयुर्वेद हर घर आयुर्वेद का संदेश कार्यक्रम
17-Oct-2022 8:33 PM
हर दिन आयुर्वेद हर घर आयुर्वेद का संदेश कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,17 अक्टूबर।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी अंबिकापुर के निर्देशानुसार आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ यूके साहू के नेतृत्व में लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुन्नी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हर दिन आयुर्वेद हर घर आयुर्वेद का संदेश कार्यक्रम आयोजित की गई।

आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूके साहू ने उपस्थित अध्यापकों स्टाफों व  छात्र छात्राओं को आयुर्वेद के बारे में  तथा आयुर्वेदिक आहार विधि, योगासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. यूके साहू ने बताया कि यदि हम आयुर्वेद को अपनी जीवनशैली में अपनाये तो न केवल रोगों को दूर किया जा सकता है अपितु शरीर को भी स्वस्थ बनाया जा सकता है। स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से  प्रचार प्रसार किया जा रहा। स्कूली छात्र छात्राएं अपने  घर जाकर परिजनों सहित पड़ोसियों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा दिए गए नारे हर घर आयुर्वेद हर दिन आयुर्वेद को अपनाएंगे।

आयुष फार्मासिस्ट विनोद कुमार के द्वारा छात्र-छात्राओं को किचन में मौजूद छोटी-मोटी घरेलू नुस्खे बताते हुए  प्राकृतिक में निहित शक्ति समृद्धि संभावनाओं के बारे में विस्तृत  जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य व अध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news