कोण्डागांव

मुख्यमंत्री ने मर्दापाल तहसील का किया वर्चुअल लोकार्पण
17-Oct-2022 9:56 PM
मुख्यमंत्री ने मर्दापाल तहसील का किया वर्चुअल लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागंाव, 17 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के नवीन तहसीलों का शुभारंभ किया है। मर्दापाल से वर्चुअल माध्यम से विधायक नारायणपुर  विधानसभा एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप  शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिवंगत विस उपाध्यक्ष व भानुप्रतापुर विधायक मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से नवीन तहसीलों के साथ राजीव गांधी किसान योजना, गौधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का अंतरण भी किया। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मुंग, उड़द एवं अरहर क्रय की अभिनव पहल एवं नामांतरण सरलीकरण पोर्टल की शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैबिनेट मंत्री टी. एस. सिंहदेव, कवासी लखमा, जिसमें छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं विधायक चंदन कश्यप, कलेक्टर दीपक सोनी जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, तहसीलदार विजय कुमार मिश्रा, एसडीएम जीके ठाकुर, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेश जोशी, विभागीय अधिकारियों सहित अन्य कांग्रेसी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news