सरगुजा

अभाविप अम्बिकापुर की नई कार्यकारिणी गठित, नगर मंत्री बने यशराज
18-Oct-2022 7:31 PM
अभाविप अम्बिकापुर की नई कार्यकारिणी गठित, नगर मंत्री बने यशराज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,18 अक्टूबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अम्बिकापुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी घोषणा में प्रमुख रूप से प्रांत सहसंगठन मंत्री महेश प्रसाद, विभाग संयोजक सूर्यकांत सिंह, जिला संयोजक उज्ज्वल तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल नागवंशी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रांत सहसंगठन मंत्री महेश प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद लगातार शिक्षा और समाज से जुड़े विषय को उठाते रहती है। विद्यार्थी परिषद में छात्रों की भूमिका अहम है। मिशन साहसी के माध्यम से छात्राओं में आत्मरक्षा को स्वयं की रक्षा के लिए तैयार किया।

नगर मंत्री यश राज सिंह ने  बताया कि अभाविप के वर्षभर में चल रहे 75वर्षीय कार्ययोजनाओं को क्रियाशील करना  है और छात्र हितों में कार्य करना है और राष्ट्र पुन:निर्माण में छात्रों की भूमिका को प्रत्येक छात्र तक लेकर जाना इन्हीं संकल्पनाओ के साथ आने वाले वर्षभर कार्य करेंगे।

नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें नगरमंत्री यश राज सिंह, नगर अध्यक्ष अजय पाल नगर सहमंत्री मुस्कान सिंह,आर्यन गुप्ता,रोहन मण्डल और योगेश सिंह कार्यालय मंत्री, गोपाल सिंह कोषाध्यक्ष, सौन्दर्य सिंह थापा सोशल मीडिया प्रमुख,आकांक्षा श्रीवास्तव नगर कलामंच प्रमुख,मनोज चौधरी महाविद्यालय प्रमुख ,राज गर्ग विद्यालय प्रमुख,प्रदीप टिग्गा छात्रावास प्रमुख,सृजन सिन्हा नगर तकनीकी प्रमुख, राकेश गुप्ता नगर एनएसएस प्रमुख,रामप्रकाश ठाकुर नगर एनसीसी प्रमुख,आकांक्षा सिंह एस एफ डी प्रमुख,प्रियांशु सोनी एस एफ एस प्रमुख,अभिषेक जयसवाल क्रीड़ा प्रमुख, नगर कार्यकारणी सदस्य: संतोषी पैकरा,अंश पांडे,शक्रआदित्य पांडे,सत्यम् विश्वकर्मा,विशाल सिंह,तलाश कुमार,सुजल अग्रवाल,अमन प्रजापति,सुभांश कुमार सोनी,वीर सिंह उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news