कोण्डागांव

सीएम ने धनोरा तहसील का किया वर्चुअल लोकार्पण
18-Oct-2022 9:17 PM
सीएम ने धनोरा तहसील का किया वर्चुअल लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 18 अक्टूबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम कोंगरा में हुए कार्यक्रम में की गई घोषणा के अनुरूप केशकाल अनुविभाग अंतर्गत ग्राम धनोरा के क्षेत्रवासियों को बहुप्रतीक्षित नवीन तहसील कार्यालय की सौगात मिली है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवीन तहसील का वर्चुअल लोकार्पण किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल व सरपंच रमिला उसेंडी भी शामिल हुए थे।

इस अवसर पर कोंडागांव जिला पंचायत के अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने कहा कि लम्बे समय से धनोरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों की मांग थी कि यहां नवीन तहसील खोला जाए। इस मांग पर मुहर लगाते हुए सीएम भूपेश बघेल जी ने ग्राम कोंगरा में हुए कार्यक्रम में धनोरा में तहसील बनाए जाने की घोषणा किये थे। और 1 वर्ष के भीतर आज हम सभी को नवीन तहसील कार्यालय का लोकार्पण भी हुआ है यह धनोरा क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष का विषय है। निश्चित रूप से इसका लाभ यहां के ग्रामीणों को मिलेगा। मैं इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देता हूँ।

जनपद पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने कहा कि धनोरा में नवीन तहसील की स्थापना से शासकीय योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वन एवं प्रशासकीय कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी। साथ ही शासन की योजनाएं एवं मूलभूत सुविधाएं आम जनता को आसानी से उपलब्ध होगी। अब फरसगांव क्षेत्र व धनोरा क्षेत्र के लोगों को राजस्व सम्बंधित कार्यों के लिए केशकाल, फरसगांव जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। धनोरा तहसील में ही सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

धनोरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण अग्निहोत्री ने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधायक जी के अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि आज धनोरा में नवीन तहसील कार्यालय खुला है। उन्होंने लगातार सीएम साहब से सम्पर्क व पत्राचार कर धनोरा के ग्रामवासियों को होने वाली तकलीफ से अवगत करवाया था। परिणामस्वरूप उन्होंने हमारे क्षेत्रवासियों को यह सौगात दी है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य माहेश्वरी कोर्राम, मनीता नेताम, जनपद सदस्य रोहित नाग, सतीश नाग, वरिष्ठ कांग्रेसी लद्दूराम उइके, प्रवीण अग्निहोत्री, श्रवण दीपक, सन्तोष उइके, रमेश उसेंडी, श्रीराम यदु, रूपनारायण जैन, संयुक्त कलेक्टर बी.आर ध्रुव, एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, फरसगांव उसैनि मानकर, नायब तहसीलदार दयाराम साहू, खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभुलाल केमरो आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news