सुकमा

बारसे धनीराम बने भाजपा जि़लाध्यक्ष, भव्य स्वागत
20-Oct-2022 10:10 PM
बारसे धनीराम बने भाजपा जि़लाध्यक्ष, भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 20 अक्टूबर।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश नेतृत्व के  निर्देश पर बारसे धनीराम को  नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाजपा के नये जिला अध्यक्ष बारसे धनीराम के सुकमा  में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं व जिला भूतपुर्व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से भव्य  स्वागत किया। लंबे काफिले के साथ जिला अध्यक्ष का सुकमा  में नगर में जुलूस की शक्ल में  प्रवेश किया।

प्रदेश महामंत्री  ने मंगलवार पार्टी की ओर से धनीराम  के मनोनयन का पत्र जारी किया। इसमें कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार बारसे धनीराम को सुकमा जिले में पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया जाता है।  ज्ञात हो कि बारसे धनीराम   जिला के भाजपा में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।  

जिला अध्यक्ष बनने के बाद बारसे  ने कहा कि संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसे निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सुकमा  जिले के विधानसभा  और बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए संगठन के बड़े अधिकारियों का सहयोग लेंगे और पार्टी में नया व्यक्ति को भाजपा में जोडक़र संगठन का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी कारण बस जो पार्टी छोड़ चुके हैं उन्हें भी वापस लाएंगे। ज्ञात हो कि पूर्व जिला अध्यक्ष हुंगाराम मडक़ाम के कार्यकाल समाप्ति के बाद ही बारसे धनीराम का चयन हुआ है।

 सुकमा आगमन होते ही बारसे धनीराम सर्वप्रथम मां काली के दरबार पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी जीत या हार वे मां काली को ही समर्पित करते रहे है  आज उनको प्रदेश नेतृत्व ने  जिले का दायित्व दिया जिसका निर्वहन पूरे निष्ठा से  करूंगा।

पारम्परिक नाच से स्वागत

पारम्परिक वेशभूषा में कार्यकर्ताओं को देख बारसे धनीराम अभिभूत हुए। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका  स्वागत किया। स्वागत की कड़ी में ढोल-नगाड़ों की थाप के सुमधुर ध्वनिया गूंज रही थी। उनके साथ कई बड़े भूतपूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे व अन्य अतिथि भी शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी व युवामोर्चा,व अन्य मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news