सुकमा

विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
22-Oct-2022 8:56 PM
विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा  किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 22 अक्टूबर।
भाजपा किसान मोर्चा ने आज किसानों के विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपने हुऐ मांग कीे अभी हाल में हुए बे-मौसम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिची हुई हैं जो सरकारी मद के बिना इन समस्या से उठना सम्भव नही दिख रहा वहीं किसान मोर्चा के लगातार आंदोलन के चलते सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी तो प्रारंभ कर रही है, किन्तु पूर्व वर्षों में हुई बरसात की कमी व बीज की  कमी सरकार पूर्व ही दुरुस्त करें। आगे से किसान मोर्चा निम्न बिन्दुओं पर  जल्द पहल प्रारंभ करेगा।

जिले के समस्त जलाशय से सिंचाई हेतु रवि फसल एवं उतरा के लिए किसानों के मांग अनुसार क्षेत्र रकबा और पानी दिये जाने का दिनांक तथा (अधिसूचना) सुनिश्चित किया जाए। बे-मौसम बारिश के चलते धान, सोयाबीन व अन्य फसलें बर्बाद हो गई है। जिसकी तत्काल सर्वे प्रारंभ कराई जाए व क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाए। बे-मौसम बारिश से खराब हुए फसलों उचित सर्वे कर किसानों को प्रधानमंत्री बीमा का वास्तविक लाभ प्रदान किए जाए।

नवंबर से प्रारंभ हो रहे धान खरीदी की सम्पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करें ताकि किसानों को बरदाने व टोकन के नाम से भटकना न पड़ें।

इस मौके पर मौजूद रहे भाजपा जिलाध्यक्ष बारसे धनीराम, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नाग, आयता राम मंण्डावी, संजय शोडी , विवेक यादव, महेन्द्र सिंग भदौरिया, दिलिप पेद्दी, आलम हासमी, राजकुमार कश्यप, रमाकांत, राजेन्द्र कुलदीप, राजेश चौधरी, राजकुमार श्रीवाणे, व अन्य मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news