मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

अरूण बने स्वा. कर्म. संघ एमसीबी के प्रथम जिलाध्यक्ष
27-Oct-2022 3:05 PM
अरूण बने स्वा. कर्म. संघ एमसीबी के प्रथम जिलाध्यक्ष

मनेन्द्रगढ़, 27 अक्टूबर। नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अरूण ताम्रकार प्रथम जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति से स्वास्थ्य कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री आरडी दीवान के द्वारा संघ के प्रांताध्यक्ष ओपी शर्मा के निर्देशानुसार नवगठित जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) के जिलाध्यक्ष पद पर अरूण कुमार ताम्रकार (आरएचओ पुरूष) मनेंद्रगढ़ को समस्त ब्लाक अध्यक्षों की लिखित सहमति एवं जिला कार्यकारिणी अविभाजित कोरिया की सहमति उपरांत 6 माह या आगामी निर्वाचन तक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नवीन जिलाध्यक्ष नवीन कार्यकारिणी गठित कर संघ का कार्य करेंगे। अपनी नियुक्ति पर अरूण ताम्रकार ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रांताध्यक्ष एवं संघ के पदाधिकारियों के निर्देशन में वे कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news