मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

मयंक बने अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ के निर्विरोध उपाध्यक्ष
19-Apr-2024 7:39 PM
मयंक बने अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ के निर्विरोध उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 19 अप्रैल।
अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ के चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी ने बताया कि निर्वाचन वर्ष 2024 के चुनाव में समस्त पदों में जमा किए गए प्रत्याशियों के फार्मों की छंटनी की जा चुकी है, जिसमें सभी फार्म वैध पाए गए हैं।

अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु 2 उम्मीदवार विजय मिश्रा एवं सुनील दुबे, सचिव पद हेतु राजकुमार गुप्ता एवं आशीष सिंह, सह सचिव पद हेतु राजेश गुप्ता एवं प्रवीण कुमार पटेल तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु 3 उम्मीदवारों कुलदीप जायसवाल, रामेश्वर वर्मन तथा रामकुमार यादव के मध्य चुनाव होना है। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद हेतु अधिवक्ता मयंक जैन निर्विरोध चुने गए हैं। 

इसी प्रकार महिला उपाध्यक्ष सविता गुप्ता, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव कमलेश पाण्डेय, पुस्तकालय प्रभारी यारसाय राजवाड़े तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र तिवारी, परवीन बेगम, जयलाल सिंह करयाम, प्रदीप शर्मा, आलोक अग्रवाल एवं समय लाल परस्ते निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता त्रिपाठी ने बताया कि शेष पदों में मतदान, मतगणना एवं परिणाम 30 अप्रैल को संपन्न होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news