रायगढ़

प्रधानपाठक पदोन्नति प्रक्रिया में शासकीय निर्देशों का अक्षरश:पालन हो-कर्मचारी संघ
27-Oct-2022 6:02 PM
प्रधानपाठक पदोन्नति प्रक्रिया में शासकीय निर्देशों का अक्षरश:पालन हो-कर्मचारी संघ

सहायक शिक्षक पदोन्नति पर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़,  27 अक्टूबर। सहायक शिक्षक पदोन्नति पर प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि प्रधानपाठक पदोन्नति प्रक्रिया में शासकीय निर्देशों का अक्षरश:पालन हो।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह व प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की जा रही है। पदोन्नति प्रक्रिया में शासकीय निर्देशों का पालन नहीं होने से पदोन्नति सूची में अनेक विसंगति देखने को मिल रही है यही वजह है कि कई जिले के जारी पदोन्नति सूची को वहां के जिला अध्यक्षों ( कलेक्टरो ) के द्वारा निरस्त किया जा चुका है। समीपवर्ती जिला कोरबा में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक पदोन्नति के लिए जारी 1145  शिक्षकों की पदोन्नति सूची में व्याप्त विसंगतियों की ओर  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कोरबा द्वारा ध्यान आकृष्ट किया गया। जिस पर कोरबा कलेक्टर  द्वारा पदोन्नति सूची को निरस्त किया गया।

रायगढ़ जिले में भी सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति किया जाना है । पदोन्नति सूची में विसंगति उत्पन्न ना हो इसके लिए  संचालक लोक शिक्षण के द्वारा सात बिंदुओं के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को  दिए गए हैं। यदि इन निर्देशों का पदोन्नति में अक्षरशरू पालन किया जाता है तो पदोन्नति सूची में विसंगति उत्पन्न नहीं होगी और सूची निरस्त होने की संभावना नहीं रहेगी। इन्हीं तथ्यों को लेकर के छत्तीसगढ़ प्रदेश  तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह द्वारा कलेक्टर रायगढ़ के नाम अपर कलेक्टर राजीव कुमार पांडे साहब को  ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में कलेक्टर महोदय से पदोन्नति प्रक्रिया में संचालक लोक शिक्षण संचनालय रायपुर के पत्र क्रमांक 262 दिनांक 07 -02- 2022 के निर्देशों का अक्षरश रू पालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को निर्देश दिए जाने की अपेक्षा की गई है ताकि जारी सूची में किसी किस्म की विसंगति ध्विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो।इस अवसर पर संजीव सेठी सचिव आईसी मालाकार उपाध्यक्ष ,मोहम्मद असलम, एलबीएस जाटवर, सुखदेव सिदार विकास कुमार साहू एवं भानु बड़ा उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को उम्मीद है कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पश्चात सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक पदोन्नति में जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा शासकीय निर्देशों का अक्षरश: पालन किया जाएगा और सहायक शिक्षकों का प्रधान पाठक पद पर निर्विघ्नं पदोन्नति हो सकेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news