रायगढ़

विधायक निवास घेरने पहुँचीं भाजपा महिला मोर्चा को रास्ते में ही रोकी पुलिस
29-Oct-2022 6:41 PM
विधायक निवास घेरने पहुँचीं भाजपा महिला मोर्चा को रास्ते में ही रोकी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 29 अक्टूबर। भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा लैलूँगा जिला रायगढ़ के तत्वावधान में वर्तमान कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध विधायक निवास घेराव करने पहुँची थी, लेकिन तैनात पुलिस बल ने महिला मोर्चा को रास्ते में ही रोक लिया गया। 

विधानसभा की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी विधायक निवास पहुँच कर नारेबाजी करते हुए शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ता, महिला स्व सहायता समूह से रोजगार छिनने के मामले को लेकर विधायक चक्रधर सिंह सिदार से चर्चा करने की बात कह रही थीं, पर पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया और विधायक नहीं होने की बात कही।

विधायक की अनुपस्थिति में उनकी बहू जिला पंचायत सदस्य यशोमति सिदार के माध्यम से विधायक तक अपनी मांग को बताने का आग्रह किया गया, जहां यशोमति सिदार ने उनकी सभी मांगों को सुना और विधायक को सभी बातों को अवगत कराने की बात कही।

इस दौरान सुमित्रा राजपूत (महिला मोर्चा प्रभारी),शांता साय (जिला उपाध्यक्ष भाजपा) लोकेश्वरी सिदार (महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष) दमयंती गजरे, राजकुमारी, स्नेहलता सिदार (जनपद सदस्य लैलूंगा) श्यामा उरांव,सीता महंत, गीतांजलि पटनायक (जिला महामंत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) सहोद्रा राठिया (जिला पंचायत सदस्य) चमेली राठिया (महामंत्री महिला मोर्चा लैलूंगा) सीमा यादव, धनमती, उत्तर कुमार राय, सविता राठिया (जनपद अध्यक्ष तमनार) गुरुवारी राठिया, पूनम कौशिक(अध्यक्ष महिला मोर्चा लैलूँगा) कमला सारथी एवं कई महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news