महासमुन्द

पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सरकार ने सम्मान किया-रश्मि
31-Oct-2022 3:17 PM
पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सरकार ने सम्मान किया-रश्मि

महासमुंद, 31 अक्टूबर। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निगम मंडलों में महासमुंद से नियुक्ति होने पर आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सरकार ने सम्मान किया है। विपक्ष में रहने के दौरान संगठन में सक्रिय रहकर तत्कालीन भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ  लड़ाई लडऩे वाले कांग्रेसजनों के योगदान को पार्टी ने सम्मानित किया है। निश्चित तौर पर इन नियुक्तियों से सरकार के जनहित कामों को संपादित करने महासमुंद जिले में बहुत ज्यादा सहुलियत होगी।

जिले से छत्तीसगढ़ जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के उपाध्यक्ष खिलावन बघेल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य अंकित बागबाहरा, छत्तीसगढ़ भवन व संनिर्माण कल्याण मंडल के सदस्य लक्ष्मी देवांगन, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण में सदस्य पद पर नरेंद्र साहू व मोहन बंजारा की नियुक्ति हुई है। जिस पर डा. रश्मि ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस नियुक्ति पर डॉ.रश्मि चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम व कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news