महासमुन्द

महासमुंद केवी की छाया ने लंबी कूद में सोना जीता
31-Oct-2022 3:57 PM
महासमुंद केवी की छाया ने लंबी कूद में सोना जीता

महासमुंद, 31 अक्टूबर। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय केंद्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय संभाग के 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महासमुंद केंद्रीय विद्यालय की छात्रा छाया दीवान ने जयपुर और चेन्नई रीजन की छात्रा से 4 पॉइंट 18 मीटर ज्यादा छलांग लगाकर ज्यादा लंबी कूद में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। छाया ने 100 मीटर बाधा दौड़ में भी दिल्ली संभाग के खिलाड़ी को पीछे छोड़ते हुए 17 सेकंड में यह दूरी तय कर दोहरा स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इस स्पर्धा में पूजा दीवान ने हाई जंप में अपना दबदबा बनाते हुए सभी संभाग को पीछे कर 1.33 मीटर की छलांग लगाई और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं ट्रिपल जंप में भी उन्हें सिल्वर मेडल मिला। इस प्रकार केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के विद्यार्थियों अपने संभाग की झोली में 3 गोल्ड 1 सिल्वर मेडल दिलवाए।  मालूम हो कि छाया दीवान और पूजा दीवान दोनों सगी बहनें हैं। दोनों ने अपने उत्कृष्ट खेल की बदौलत केंद्रीय विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य महोदय अनूप अवस्थी, प्रशिक्षक कमलेश कुमार चंद्राकर एवं राजेश चंद्राकर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news