महासमुन्द

दीपावली मिलन समारोह
31-Oct-2022 8:45 PM
दीपावली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 अक्टूबर। पूर्व विधायक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपडा़ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम 29 अक्टूबर को कोडार रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। जिसमें तुमगांव मण्डल के विभिन्न ग्रामों से 150 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम 5 बजे तक चली। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेट कर उन्होंने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्ययोजना एवं अतिंम पक्ति तक की व्यक्ति के हित को लोगों तक बताएं।

इस दौरान वरिश्ठ भाजपा नेता मोती साहू, चैनू साहू, कुसउ साहू,नंदलाल पटेल,सरपंच डोमार मरकाम, घनश्याम, डा. रेखराम साहू, भुनेश्वर साहू, विकास चन्द्राकर, मोहन साहू, सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, निराश्रिंत संघ जिलाध्यक्ष जगन्नाथ छुरा, पीढी़ शक्ति केन्द्र प्रभारी व युवा सदस्य संतोष साहू, भोरिंग शक्तिकेन्द्र प्रभारी तेजराम साहू, किसान सिरपुर मण्डल नानकचंद सिंह ठाकुर, साहू समाज परिक्षेत्र सचिव अजय साहू, ग्रामीण अध्यक्ष बेनीराम साहू, कृष्ण कुमार सिन्हा, मिथलेश साहू. डॉ. केजूराम साहू, जितेन्द्र साहू, चन्द्रशेखर साहू, लोकनाथ चक्रधारी एवं अन्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news