महासमुन्द

चौबीसों घंटों निगरानी और चौकस व्यवस्था के बीच धान खरीदी शुरू
01-Nov-2022 3:37 PM
चौबीसों घंटों निगरानी और चौकस व्यवस्था के बीच धान खरीदी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 नवंबर।
जिले में समर्थन मूल्य पर आज से शुरू होर ही रही धान खरीदी को लेकर महासमुंद जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जिले में 130 समितियों के 152 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। इस वर्ष 1 लाख 57 हजार 475 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। वहीं जिले में 8 लाख 69 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल 7 लाख 74 हजार 342 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गयी थी। 64 दिनों तक चलने वाले धान खरीदी के लिए 15 हजार गठान नये बारदानों की आवश्यकता थी, जिसमें से 11 हजार 960 गठान बारदाने आ चुके हैं। आज एक नवंबर को धान बेचने के लिए 131 किसानों ने टोकन कटाया है। जिले में 22 धान उपार्जन केंद्र संवेदनशील है। दूसरे प्रदेश से बिचौलिए धान लाकर महासमुंद में न बेच सकें, इसके लिए जिले में 17 जांच चौकियां बनाई गई हैं। जहां चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी। जिला विपणन अधिकारी का कहना है कि सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news