सुकमा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सद्भावना दौड़
01-Nov-2022 3:49 PM
 राष्ट्रीय एकता दिवस पर सद्भावना दौड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 1 नवंबर।
पुलिस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर  जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में सद्भावना दौड़ आयोजित कर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। पुलिस सुकमा के नेतृत्व में आयोजित सद्भावना दौड़ में पुलिस जवानों के साथ  आम जनता ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।

31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाकर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी प्रतिवर्ष की भांति 31 अक्टूबर को  पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में जिला सुकमा अंतर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र में सुकमा पुलिस एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों द्वारा आम नागरिकों के साथ मिलकर सद्भावना दौड़ का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस जवान, सीआरपीएफ के जवान, ग्रामीण, स्कूली बच्चे एवं अन्य आमजन भाग लिये।

सद्भावना दौड़ में सम्मिलित प्रतिभागियों को विजित क्रमानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल द्वारा हमेशा सरदार वल्लभ भाई पटेल की राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की विचारधारा को हमेशा बनाये रखने का प्रण लिया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news