महासमुन्द

तुसदा स्कूल के खिलाडिय़ों ने दिखाए जौहर
02-Nov-2022 2:37 PM
तुसदा स्कूल के खिलाडिय़ों ने दिखाए जौहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 नवंबर।
22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता टेबल सॉकर तिल्दा रायपुर जिले में आयोजित की गई थी। जिसमें 5 जोन के खिलाड़ी शामिल हुए। रायपुर जोन में महासमुंद बागबहारा ब्लॉक के शाउमावि तुसदा के 10 खिलाडिय़ों ने भी हिस्सा लिया।

इसमें 14 वर्ष बालक में युगेश्वर सिन्हा, 14 वर्ष बालिका में रितु कुलदीप, 17 वर्ष बालक में लोमेश भारती, छत्रपाल साहू, 17 वर्ष बालिका में हिमांजली सेन, लवली महोबिया, 19 वर्ष बालक में पंकज महोबिया, युवराज साहू 19 वर्ष बालिका में चंचल महोबिया, लक्ष्मी भारती ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रायपुर जोन को प्रथम स्थान दिलाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया तथा अपने जिले का नाम रौशन किया।

इस उपलब्धि पर जिले की सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, बागबाहरा के बीईओ कैलाश वर्मा, एबीईओ नितिन लहरे, शाला के प्राचार्य महेंद्र सिंह मरकाम, संकुल समन्वयक सालिक राम साहू समेत स्कूल स्टाफ  ने हर्ष जताया है। उक्त जानकारी स्कूल की व्यायाम शिक्षिका अंजु प्रजापति ने दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news