महासमुन्द

इस 22 साल के छत्तीसगढ़ ने कई योजनाओं में आदर्श स्थापित कर अन्य राज्यों को मार्गदर्शन किया है-विनोद
02-Nov-2022 2:53 PM
इस 22 साल के छत्तीसगढ़ ने कई योजनाओं में आदर्श स्थापित कर अन्य राज्यों को मार्गदर्शन किया है-विनोद

राज्य  उत्सव कार्यक्रम में मीर-अली-मीर के गीतों ने समा बांधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 नवंबर।
जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 1 नंवबर को जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडिय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, सरायपाली विधायक  किस्मत लाल नंद, कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत के सीईओ एस आलोक सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग बड़ी तादात में उपस्थित थे। राज्योत्सव में रंगारंग कार्यक्रम हुए। पं.सुंदर लाल शर्मा सम्मान प्राप्त छत्तीगसढ़ी गीतकार मीर-अली-मीर ने अपने गीतों से समा बांध दिया। बीते 22 सालों में पहली बार कल ही इस समारोह में जिला प्रशासन की ओर से किसी पत्रकार को सम्मानित किया गया और यह सम्मान छत्तीसगढ़ समाचार पत्र की ब्यूरो तथा प्रेस क्लब महासमुंद की अध्यक्ष उत्तरा विदानी को उनकी मिट्टी की ग्वालिन संबंधित खबर के लिए दी गई है। यह खबर बीते 15 सितंबर के अंक में छपी थी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक रंग की प्रस्तुति हुई जिसमें  मीर अली मीर ने गीत से मन मोह लिया।

कल शाम इस कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब और बेहतर तरीक से प्रदेश के लोगों को उनका हक मिला है। हमारी सरकार ने गरीबों व किसानों का वास्तविक हक मिले यह सुनिश्चित किया है। इस 22 साल के छत्तीसगढ़ ने कई योजनाओं में आदर्श स्थापित कर अन्य राज्यों को मार्गदर्शन किया है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रीति रिवाज व पारंपरिक खेल-कूद को सहेजने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 शुरुआत की। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल बांटी, कंचा, गिल्ली डंडा, भौंरा और रस्साकसी से नई पीढ़ी परिचित हो रही है। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। हितग्राही मूलक योजना में हितग्राहियों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

िकलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर में कहा कि जिले ने निर्माण कार्यों व विकास के कई आयाम तय किए हैं और विकास की ऊंचाईयों को छुआ है।
हमारी अपेक्षा है कि हम जिले में शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को निश्चित समय पर पहुंचाएं और सतत विकास के काम करते रहें और जिले को और समृद्ध बनाएं। उन्होंने कहा आज से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हुई है। जिसकी पूरी व्यवस्था सभी उपार्जन केंद्रों में की गई है। इस बार महासमुंद प्रदेश में सबसे अधिक धान खरीदने वाला जिला बनने जा रहा है।  

संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर और अतिथियों ने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी व स्टॉल का अवलोकन किया। राज्योत्सव कार्यक्रम  में 21 विभिन्न विभागों स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, समाज कल्याण, जनसंपर्क, जिला पंचायत, पुलिस, खेल, पूर्व सैनिक संगठन, कृषि, उधानिकी सहित अन्य विभागों ने प्रदर्शनी व स्टॉल लगाए जो विकास गतिविधियों और विभागीय योजनाओं पर आधारित थे। लेकिन इन स्टालों में एक स्टाल अन्य स्टालों से अलग था। यह एकलव्य स्कूल भोरिंग का स्टाल था जहां धनुष और बाण के अलावा तीरंदाजी के सार सामान रखे गए थे। यहां आकर बच्चे बूढ़े सभी रुक रुक कर शिक्षकों से सवाल पूछ रहे थे और उपलब्ध शिक्षक सभी को जवाब देते जा रहे थे। वैसे इस बार जिला जनसम्पर्क  का स्टाल भी आबाद रहा क्योंकि पीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे जिले के अधिकांश युवाओं ने यहां से पुस्तकें ली और जनसम्पर्क अधिकारी शशिरत्न पाराशर, हेमनाथ सिदार के साथ कर्मचारियों ने सभी को मुफ्त में सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारियों वाली किताबें उपलब्ध कराई।)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news