महासमुन्द

​केन्द्र के अफसरों ने महासमुंद के 20 गांवों में सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन को देखा
03-Nov-2022 2:29 PM
​केन्द्र के अफसरों ने महासमुंद के 20 गांवों में सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन को देखा

ग्रामीणों के जीवन में बदलाव, 

कलेक्टर ने सरकार की फ्लैशिप योजनाओं के बारे में बताया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 नवंबर।
 सचिवालय प्रशिक्षण प्रबंधन संस्थान आईएसटीएम और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग डीओपीटी नई दिल्ली के सहयोग से केन्द्रीय सचिवालय भारत सरकार के विभिन्न विभागों के दल के 40 असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर ने महासंमुद और बागबाहरा विकासखंण्ड के 20 गांवों में जाकर गांव की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति को करीब से समझा। इसके अलावा वहां के भूमिहीन एवं गरीब परिवारों की समस्याओं का भी अध्ययन किया। 

केन्द्रीय सचिवालय के विभन्न विभागों से आये आफीसरों ने ग्रामीण महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं उनकी राजनीति क्षेत्र में सहभागिता तथा विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्य स्तरीय योजनाओं तथा पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्रामीणों के जीवन में गुणवत्तापूर्ण सुधार संबंधी व्यवस्था का भी अध्ययन किया। ये दल दो दिवसीय प्रवास पर आये थे।

अध्ययन दल के सदस्यों ने कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर, अधीक्षक भोजराम पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. अलोक और वनमण्डाधिकारी पंकज राजपूत को अध्ययन दल सदस्यों ने गांव में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों, गौठानों में चल रही मल्टीएक्टिविटी और बिहान दीदियों द्वारा उत्पादित की जा रही सामग्री से रू-ब-रू हुए। कुछ ऑफिसरों ने गांव के विकास के लिए अपने विचार भी रखे।

कलेक्टर क्षीरसागर ने उन्हें राज्य सरकार की फ्लैशिप योजनाओं की जानकारी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाओं को बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के समन्वय से मल्टी एक्टीविटी व्यवसायों से जोडक़र आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के तहत जिले में जल संरक्षण एव संवधर्न के अलवा किसानों के लिए सिंचाई के साधन भी उपल्बध हो रहे हंै। उन्होंने कहा कि आपको गांवों गौ

पालकों से दो रुपए किलो में गोबर खरीदा जा रहा है। गौठानों में समूस की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर रही है। इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है ।

मुख्य कार्यपालन एस. आलोक ने दल द्वारा दिये गए सुझाव और सस्याओं और उनकी जिज्ञासों का एक-एक कर के समाधान किया। उन्होनें ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे विकास संबध्ंाी कार्यों के बारे में बातया। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा के तहत राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले किये जा रहे कार्य के बारे में भी जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने भी कानून व्यवस्था और गांव के अपने-अपने अनुभव साझा किए। दल के सभी सदस्यों को जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकारी की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक और प्रचार सामग्री दी गयी। कलेक्टर ने अतिथियों को बिहान समूह द्वारा उत्पादित सामग्री भेंट की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news