महासमुन्द

उत्तर की ओर से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट
03-Nov-2022 2:34 PM
उत्तर की ओर से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट

गर्म कपड़ों का बाजार सजकर तैयार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 नवंबर।
उत्तर की ओर से ठंडी हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड शुरू हो गया है। महासमुंद में आज सुबह पारा16.4 डिग्री दर्ज हुआ। महासमुंद में 27 अक्टूबर के बाद उत्तर की ओर से ठंडी हवा आने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड की बढ़ोतरी की संभावना है। लिहाजा इस बार शहर में दादा बाड़ा, स्वामी चौक, बरोंडा चौक सहित चार.पांच स्थानों पर दुकानें लग रही है। जबकि पहले एक-दो स्थानों में ही दुकानें लगती थीं। देवउठनी के बाद बाजार में ग्राहकी बढऩे की उम्मीद है क्योंकि इस पर्व के बाद ठंड और अधिक बढऩे वाली।

हालांकि इस साल अक्टूबर से ही ठंड शुरू है, लेकिन महासमुंद में हर साल 15 नवंबर के बाद ही अच्छी ठंड पड़ती है। लिहाजा शहर के कई चौक-चौराहों और कपड़े की दुकानों में गर्म कपड़े का बाजार सजकर तैयार है। महासमुंद में इस वक्त सुबह और शाम को ठंड का अहसास होते है लेकिन दोपहर अभी भी गर्म है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा चल रही है। इसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगा।
आज गुरूवार को जिले का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ। इस गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ जगह-जगह गर्म कपड़े की दुकानों मेें ग्राहकों की भीड़ उमडऩे लगी है। ऊनी कपड़ों के साथ जिंस की जैकेट, ऊनी शर्ट,स्वेटर, मफलर और गर्म टोपियों से दुकानें सज गई हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news