महासमुन्द

धान का अवैध परिवहन रोकने 17 चेक पोस्ट पर अधिकारी-कर्मियों की ड्यूटी
03-Nov-2022 2:36 PM
 धान का अवैध परिवहन रोकने 17 चेक पोस्ट पर अधिकारी-कर्मियों की ड्यूटी

महासमुंद, 3 नवंबर। खरीफ वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्य एवं अन्य राज्यों से अवैध रूप से राज्य के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले अवैध धान परिवहन की रोकथाम एवं कार्यवाही हेतु महासमुंद जिले में 17 जांच चौकी चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इन सभी चेकपोस्टों में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने प्रभारी अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी है। 

महासमुंद जिले में इस वर्ष किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 86 लाख क्विंटल से ज्यादा धान खरीदने का अनुमान है। बनाई गई जांच चौकियों में सरायपाली में 5 बंजारी, पालीडीह, सिरपुर, पझरापाली, जंगलबेड़ा एवं छिबर्रा, बसना तहसील में 4  चौकियां गढफ़ुलझर, पलसापाली, केरामुड़ा, कुदारीबाहरा एवं साल्हेझरिया, पिथौरा में 3 कटंगतराई, छोटेलोरम, लारीपुर एवं चरोदा जांच चौकी में अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। 

बागबाहरा तहसील में 5 चौकियां टेमरी, नर्रा, खेमड़ा, खट्टी एवं रेवा में प्रभारी अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। क्षीरसागर ने राज्य शासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय के निर्देशानुसार इन सभी चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी करने और धान का अवैध परिवहन कार्रवाई करने कहा है। 

उन्होंने कहा है कि जिले के किसी भी किसान को धान परिवहन के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news